गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Atishi targeted BJP over the name of CM in Delhi
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (14:53 IST)

आतिशी का भाजपा पर सवाल, क्यों नहीं चुन पा रही मुख्‍यमंत्री का नाम

आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में शासन के लिए एक विश्वसनीय नेता की कमी का आरोप लगाया।

Atishi Marlena
Atishi targeted BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर फिर से निशाना साधा। आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में शासन के लिए एक विश्वसनीय नेता की कमी का आरोप लगाया।ALSO READ: दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट
 
भाजपा के पास दिल्ली में शासन के लिए कोई चेहरा नहीं है : उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित हुए 10 दिन हो चुके हैं। लोगों को लगा था कि भाजपा 9 फरवरी को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की घोषणा करेगी और तुरंत विकास कार्य शुरू कर देगी। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनके पास दिल्ली में शासन के लिए कोई चेहरा नहीं है।
 
शासन के लिए कोई 'विजन' या योजना नहीं : आतिशी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में चुने गए 48 भाजपा विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं और आरोप लगाया कि पार्टी के पास शासन के लिए कोई 'विजन' या योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ये अच्छे से जानती है कि उसे दिल्ली के लोगों को सिर्फ लूटना है। अगर उनके पास सरकार चलाने के लिए कोई सक्षम व्यक्ति नहीं है तो वे लोगों के लिए कैसे काम करेंगे?ALSO READ: कौन हैं मनजिंदर सिंह सिरसा, जो दिल्ली CM पद की दौड़ में हैं आगे
 
दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत के बाद नेतृत्व के फैसले में देरी के कारण आप और भाजपा के बीच राजनीतिक लड़ाई और बढ़ने वाली है। हाल में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें हासिल कीं जबकि आप ने 22 सीटें जीतीं। 5 फरवरी को मतदान के बाद 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए गए। भाजपा की जीत ने राष्ट्रीय राजधानी में आप के 1 दशक के शासन को समाप्त कर दिया। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा सिर्फ 8 सीटें ही जीत पाई थीं।(भाषा)ALSO READ: क्या दिल्ली CM पद की रेस से बाहर हुए प्रवेश वर्मा, किसका दावा सबसे मजबूत?
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस