सम्बंधित जानकारी
- AAPदा पर पोस्टर वार, किसने क्या कहा?
- दिल्ली के अशोक विहार में नरेन्द्र मोदी को याद आया आपातकाल
- केजरीवाल का काम भाजपा के लिए ‘आपदा’, आप प्रमुख ने किया मोदी पर पलटवार
- पीएम मोदी बोले, आप आपदा बनकर दिल्ली पर टूट पड़ी, बताया कितना नुकसान पहुंचाया?
- दिल्ली की कालकाजी सीट से CM आतिशी के मुकाबले कांग्रेस की अलका लांबा
केजरीवाल का चुनावी वादा, माफ होंगे पानी के गलत बिल
Kejriwal news in hindi : आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के लोगों को दिल्लीवालों को बढ़े हुए पानी के बिल से निजात दिलाने का वादा दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पानी के बिल गलत आए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने गारंटी दी कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार सभी बिल माफ कराएगी।
पंजाब की महिलाओं के एक समूह ने दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान उनके द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे महिलाएं उनकी (कांग्रेस और भाजपा) पार्टी की हैं। वे पंजाब से नहीं आई हैं, पंजाब की महिलाएं हमारे साथ हैं। उन्हें AAP पर भरोसा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और BJP को अब औपचारिक रूप से एलान कर देना चाहिए कि वो आम आदमी पार्टी के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने काम के ऊपर वोट मांग रहे हैं और बीजेपी गालियां देकर वोट मांग रही है।
इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि शीशमहल में केजरीवाल ने 15 करोड़ रुपए का वॉटर सिस्टम लगाया। उन्होंने सवाल किया कि केजरीवाल ने यह सब किसके कहने पर किया। गृहमंत्री ने कहा कि खुद हिसाब ना देने वाले हमसे हिसाब मांग रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
