1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arun Jaitley

केंद्र सरकार में 2 वर्षों में 2.53 लाख नौकरियां पैदा हुईं

Arun Jaitley
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2018-19 का अध्ययन करने से यह पता चला है कि पिछले 2 वर्षों में केंद्र सरकार में तकरीबन 2.53 लाख नौकरियां पैदा हुईं।
 
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा बृहस्पतिवार को पेश किए गए बजट के दस्तावेजों के अनुसार 1 मार्च 2018 तक केंद्र सरकार का अनुमानित कार्यबल 35.05 लाख होगा। यह मार्च 2016 में 32.52 लाख की संख्या से 2.53 लाख अधिक है। (भाषा)
अगला लेख
7,000 भारतीय करोड़पति हो गए विदेशों में शिफ्ट