सम्बंधित जानकारी
- फिर पिघला शिवलिंग, अमरनाथ श्रद्धालु हुए निराश
- अमरनाथ यात्रा में प्रकृति का खलल, कम संख्या में हैं श्रद्धालु
- दिल का दौरा पड़ने से अमरनाथ श्रद्धालु की मौत, मृतकों की संख्या 33 पहुंची
- जब शिवजी माता पार्वती को सुना रहे थे अमरकथा, तब किसने सुन ली यह कथा, जानिए
- अमरनाथ गुफा में प्रवेश से पहले किन्हें त्याग दिया था शिवजी ने, आप भी जानिए
जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं का 21वां जत्था रवाना
जम्मू। भूस्खलन के बाद बंद किए गए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू होने के बाद यहां से अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का 21वां जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यातायात अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद 428 महिलाओं और 50 साधुओं सहित 1632 श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।
दूसरी ओर, 184 महिलाओं और 50 साधुओं सहित 1011 श्रद्धालुओं का एक अन्य जत्था नुनवान आधार शिविर से 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम से रवाना हुए। वहीं 244 महिलाओं सहित 621 लोग 12 किलोमीटर लंबे बालटाल आधार शिविर से रवाना हुए।
रामबाण के पास डिगडोल में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल भीषण भूस्खलन से सैकड़ों वाहन वहां फंस गए थे। विभिन्न एजेंसियों के कड़े प्रयासों के बाद कल रात मार्ग साफ कर यातायात के लिए खोला गया। (वार्ता)
