सम्बंधित जानकारी
- 82 साल के राज्यपाल ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए मौसम बना खलनायक
- भारी बारिश के कारण पहलगाम - बालटाल में रोकी यात्रा, आज नहीं हो सकेंगे बाबा अमरनाथ के दर्शन
- अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सेना के निशानेबाज तैनात
- 'बम-बम भोले' के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- CRPF के मोटरसाइकिल दस्ते करेंगे अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा
अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में गुरुवार को यात्रा के पहले दिन महिलाओं और साधुओं समेत एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। बुधवार से शुरू हुई यह यात्रा 60 दिनों तक चलेगी।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार रात से जारी भारी बारिश के कारण गुरुवार सुबह यात्रा की शुरुआत में देरी हुई। बालताल और पहलगाम मार्गों पर यह दोपहर बाद ही शुरू हुई जिसके कारण बालताल मार्ग से 1316 और पहलगाम मार्ग से 60 यात्री ही दर्शन के लिए रवाना हो सके। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। (भाषा)
