1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AIMIM leader Waris Pathan controversial statement

AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, 15 करोड़ हैं पर 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे

waris pathan
नई दिल्ली। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM वारिस पठान ने परोक्ष रूप से देश के बहुसंख्यक वर्ग को चुनौती देते हुए कहा कि हम (मुसलमान) 15 करोड़ हैं, पर 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। 
 
सीएए मामले में महिलाओं के सामने आने के मुद्दे पर बोलते हुए पठान ने कहा कि अभी तो शे‍रनियां निकली हैं, सब एक साथ निकल गए तो 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमने ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है। 
 
वारिस ने कहा कि आजादी लेनी पड़ेगी। जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसे छीनना पड़ता है। ट्‍विटर पर वारिस पठान ट्रेंड भी कर रहा है। ट्‍विटर पर जयपाल‍ सिंह नामक व्यक्ति ने लिखा- ये एमआईएम वाले विश्व हिन्दू परिषद का मुस्लिम वर्जन हैं। नदीम राम अली ने लिखा- ओवैसी और भाजपा में डील हुई है। 
 
निमिषा नामक ट्‍विटर हैंडल पर लिखा गया- वाह रे इंडिया! वाह रे इंडिया की धर्मनिरपेक्षता! वाह रे इंडिया का फ्रीडम ऑफ स्पीच! वाह रे इंडिया के डरे हुए अल्पसंख्यक! प्रतिभा सिंह ने लिखा- ऐसे लोगों से आंदोलनकारी दूर रहें।