सम्बंधित जानकारी
- खुशखबर, अब आप यहां भी बनवा सकेंगे आधार
- वित्त मंत्रालय में 4 साल पूरा करने के बाद विदा होंगे अधिया, अजय भूषण पांडेय नए राजस्व सचिव
- फर्जी है 50 करोड़ यूजर्स के मोबाइल बंद होने की खबर, UIDAI ने किया खंडन
- यूएनएचसीआर कार्डधारक रोहिंग्या शरणार्थियों का आधार होगा रद्द
- आयुष्मान भारत योजना : दूसरी बार लाभ लेने के लिए जरूरी होगा आधार
आधार को लेकर यूआईडीएआई ने बैंकों को दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने शुक्रवार को बैंकों से आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) बंद नहीं करने को कहा, क्योंकि यह कल्याणकारी लाभों के अंतरण में बाधा पैदा कर सकता है।
यह स्पष्टीकरण उस समय आया जब यूआईडीएआई ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम को भेजे गए पत्र पर संज्ञान लिया।
एसबीआई ने 19 नवंबर 2018 के पत्र में एनपीसीआई को ‘आधार’ आधारित भुगतान प्रणाली बंद करने की उसकी मंशा की जानकारी दी थी क्योंकि उसे लगता है कि इसे जारी रखना उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले का उल्लंघन है।
