सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 november big news
Written By
Last Updated : बुधवार, 3 नवंबर 2021 (07:53 IST)

3 नवंबर : अयोध्या में दीपावली समेत इन खबरों पर सबकी नजर

3 नवंबर : अयोध्या में दीपावली समेत इन खबरों पर सबकी नजर - 3  november big news
नई दिल्ली। अयोध्या में दीपावली, 7 दिन बाद पेट्रोल की कीमत स्थिर समेत इन खबरों पर 3 नवंबर बुधवार को रहेगी सबकी नजर...


07:51 AM, 3rd Nov
अयोध्या में दीपावली
'दीपोत्सव' के लिए अयोध्या सजधज कर पूरी तरह तैयार है। राम नगरी में आज 12 लाख दीए जलाए जाएंगे। इन 12 लाख दीये में 9 लाख सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे। वहीं 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे। ये सभी दीये शाम 6 बजे से जलाए जाएंगे। यहां 500 ड्रोनों से रामायण का चित्रण किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।


07:50 AM, 3rd Nov
7 दिन बाद पेट्रोल की कीमत स्थिर
लगातार 7 दिन से पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के बाद नवंबर के तीसरे दिन, बुधवार को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है। इसे तेल कंपनियों की ओर से छोटी दीपावली का तोहफा माना जा सकता है।
 
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 110.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपए और डीजल 106.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 110.49 और 101.56 रुपए प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में पेट्रोल 106.66 और डीजल 102.59 रुपए प्रति लीटर है।

07:49 AM, 3rd Nov
राजस्थान में बंपर नौकरियां
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूली शिक्षा के उन्नयन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्कूलों में विभिन्न पदों पर 60 हजार भर्तियां और 626 विद्यालय उत्क्रमित करने सहित कई घोषणाएं मंगलवार को कीं। गहलोत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूली शिक्षा से संबंधित पदों पर 60 हजार भर्तियां शीघ्र करने की घोषणा की।


07:48 AM, 3rd Nov
भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 29 विधानसभा सीटों के लिए हाल में हुए उपचुनावों में मंगलवार को 14 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस ने 8 सीटें जीतीं। इस उपचुनाव के परिणाम हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में सत्तारूढ़ दलों के पक्ष में रहे। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और प्रतिष्ठित मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें
Weather Alert: ओडिशा में भारी बारिश, आंध्रप्रदेश और केरल में वर्षा की संभावना