सम्बंधित जानकारी
- NEET UG Paper Leak Case : मुख्य आरोपी ने कबूली प्रश्नपत्रों की व्यवस्था करने की बात, प्रत्येक परीक्षार्थी से की 40 लाख रुपए की मांग
- PM मोदी का कश्मीर दौरा, बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा, वह दिन दूर नहीं जब...
- NEET परीक्षा विवाद और बढ़ा, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
- NEET परीक्षा रद्द करने संबंधी याचिकाओं पर केंद्र, NTA को नोटिस, हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक
- heat wave in Delhi : दिल्ली में गर्मी ने दिला दी कोरोना काल की याद, श्मशान घाटों में शवों का अंबार
Live Update : NEET पर घमासान, दिल्ली से जम्मू तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा
live update : NEET परीक्षा पर देश में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया। पल पल की जानकारी...
12:11 PM, 21st Jun
-NEET धांधली मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, लखनऊ और जयपुर समेत कई स्थानों पर किया प्रदर्शन। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार।
-जम्मू में भी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। नीट परीक्षा रद्द करने की मांग।
-जम्मू में भी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। नीट परीक्षा रद्द करने की मांग।
-पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के PS प्रीतम से शनिवार को पूछताछ।
#WATCH | Uttar Pradesh Congress protests in Lucknow, over NEET issue and UGC-NET issue. pic.twitter.com/uatEGSUBzf
— ANI (@ANI) June 21, 2024
10:59 AM, 21st Jun
-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने सुनवाई तक केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी।
-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने धन शोधन मामले में केजरीवाल को जमानत देने के अधीनस्थ न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी।
-केजरीवाल को गुरुवार को ही 1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी। उन्हें आज जेल से रिहा किया जाना था।
-केजरीवाल को गुरुवार को ही 1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी। उन्हें आज जेल से रिहा किया जाना था।
08:05 AM, 21st Jun
-SKICC में योग कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पहले यह कार्यक्रम डल झील पर होना था लेकिन बारिश की वजह से इसमें बदलाव किया गया।
-प्रधानमंत्री ने कहा कि योग से शरीर को शक्ति मिलती है।
-योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है।
-इसी साल भारत में फ्रांस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।
07:52 AM, 21st Jun
-योग दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, कश्मीर की धरती से इंटरनेशनल योग दिवस की बधाई।
-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं।
-मैं देश के सभी लोगों को, दुनिया के कोने-कोने में योग कर रहे लोगों को कश्मीर की धरती से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता।
-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुका है।
-2014 में मैंने UN में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था।
-भारत के इस प्रस्ताव का 177 देशों ने समर्थन किया था और ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था, तब से योग दिवस लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है।
PM Shri @narendramodi participates in 10th International Yoga Day celebrations in Srinagar. #InternationalYogaDay https://t.co/M4xRaJG0Gk
— BJP (@BJP4India) June 21, 2024
07:19 AM, 21st Jun
-डल झील पर योग करेंगे मोदी। श्रीनगर में बारिश की वजह से लेट हुआ कार्यक्रम।
-बारिश थमने के बाद डल झील पर ही योग करेंगे नरेंद्र मोदी।
-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी किया योग।
-बारिश थमने के बाद डल झील पर ही योग करेंगे नरेंद्र मोदी।
-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी किया योग।
07:18 AM, 21st Jun
-मथुरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया योग। नागपुर में नितिन गडकरी ने किया योग।
-स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
-भोपाल में बारिश की वजह से मुख्य कार्यक्रम स्थगित हुआ।
-आईएनएस तरकश और आईएनएस विक्रमादित्य पर भी योग किया गया।
#WATCH | Yoga onboard aircraft carrier INS Vikramaditya #InternationalYogaDay pic.twitter.com/ROBw82yvph
— ANI (@ANI) June 21, 2024
