शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 terrorists inspired by ISIS arrested
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (18:03 IST)

NIA ने आईएसआईएस से प्रेरित 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार

NIA ने आईएसआईएस से प्रेरित 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार - 2 terrorists inspired by ISIS arrested
NIA: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने 2022 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से विस्फोटक और आईईडी (IED) सामग्री की बरामदगी से संबंधित मामले के कथित सरगना सहित 2 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि दोनों मोहम्मद यूनुस साकी और इमरान खान उर्फ यूसुफ आईएसआईएस से प्रेरित 'एसयूएफए' आतंकवादी संगठन के कथित सदस्य हैं। अधिकारियों ने बताया कि रतलाम के रहने वाले दोनों लोगों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
 
एजेंसी ने एक बयान में बताया कि दोनों की गिरफ्तारी से एजेंसी को 'स्लीपर मॉड्यूल' के साथ संगठन के संबंधों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसके अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग अपनी गिरफ्तारी से पहले आईएसआईएस की विचारधारा कथित तौर पर फैलाने में लगे हुए थे।
 
अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने पहले 2022 के मामले में वांछित आरोपियों के पास से विस्फोटक और आईईडी लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों को जब्त किया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में इमरान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ पिछले साल सितंबर में आरोप पत्र दाखिल किया था।
 
एजेंसी ने आरोप लगाया है कि दोनों लोगों ने राजस्थान और भारत में अन्य स्थानों पर आतंक फैलाने के लिए आईईडी लगाने के लिए सामग्री खरीदी थी। एजेंसी ने बताया कि दोनों ने षड्यंत्रकर्ता इमरान खान के कुक्कुट पालन फॉर्म में अपने सह-अभियुक्तों को इन उपकरणों को बनाने का प्रशिक्षण दिया था।
 
उसने बताया कि एनआईए ने पिछले महीने कुक्कुट पालन फॉर्म को कुर्क किया था। एजेंसी ने बताया कि दोनों पिछले साल मुंबई भाग गए थे और पुणे बस गए थे, जहां उन्होंने पिछले साल आईईडी के लिए कम से कम 2 प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
असम राइफल्स ने मणिपुरी नेता को कानूनी नोटिस भेजा, जानिए क्यों?