सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी जन्मदिन पर देंगे ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की सौगात, जानिए क्या है इसमें खास
- PM Vishwakarma Scheme : विश्वकर्मा योजना 2023 क्या है, कैसे मिलेगा आपको इसका लाभ
- जुलाई के तीसरे सप्ताह में मानसून सत्र की संभावना, नए भवन में हो सकती हैं बैठक
- 'अखंड भारत' के नक्शे को लेकर विवाद बढ़ा, नेपाल, पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश ने किया विरोध
- सोमालिया की रिजेक्ट बिल्डिंग की कॉपी है नया संसद भवन, दिग्विजय सिंह बोले- आर्किटेक्ट से वसूलें 230 करोड़ रुपए
पीएम मोदी ने किया यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर के पहले चरण का उद्घाटन (Live Update)
17 september updates : नई संसद पर झंडारोहण, द्वारका में पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि का उद्घाटन, देंगे पीएम विश्वकर्मा योजना की सौगात। पल पल की जानकारी...
12:26 PM, 17th Sep
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यानी यशोभूमि के पहले चरण का उद्घाटन किया; इस परियोजना की लागत 5,400 करोड़ रुपए है।
11:35 AM, 17th Sep
पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि तक नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो में सवार हुए। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते भी देखा गया। कुछ यात्री प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। एयरपोर्ट मेट्रो विस्तार के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने मेट्रो कर्मचारियों से भी संवाद किया।#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने से पहले दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। pic.twitter.com/qDhs7SWVTX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2023
09:33 AM, 17th Sep
नए संसद भवन के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने फहराया तिरंगा। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत पक्ष और विपक्ष के कई नेता उपस्थित थे।
09:27 AM, 17th Sep
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पूरे देश में कर रही है खास आयोजन। आज मोदी 73 साल के हो गए। गुजरात से पंजाब तक प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिखा लोगों में उत्साह।
09:25 AM, 17th Sep
नए संसद भवन के गज द्वार पर आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फहराएंगे तिरंगा। CWC बैठक के चलते नई संसद में झंडारोहण समारोह में नहीं जाएंगे मल्लिकार्जुन खरगे। 28 मई 2023 को पीएम मोदी ने किया था नए संसद भवन का उद्घाटन।
09:24 AM, 17th Sep
द्वारका में पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि का उद्घाटन, देश को आज मिलेगी पीएम विश्वकर्मा योजना की सौगात।
