1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. 1200 fire crackers seized in Delhi

बड़ी खबर, दिल्ली में 1200 किलो पटाखे जब्त, 29 गिरफ्तार

fire crackers
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने 1,200 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त किए हैं और 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने पुलिस उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि वह पटाखों की बिक्री पर रोक को सुनिश्चित करें। स्थिति पर निगरानी रखने के लिए जिलों में विशेष दल गठित किए गए हैं।
 
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने 1,241 किलोग्राम पटाखे जब्त किए और 29 प्राथमिकी दर्ज की तथा 29 लोगों को गिरफ्तार किया। (भाषा) 
अगला लेख
सीएम फडणवीस को बड़ा झटका, गोद लिए गांव में चुनाव हारी भाजपा