सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 Women in PM Modis New Cabinet
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (20:08 IST)

नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में पहली बार 11 महिलाएं

नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में पहली बार 11 महिलाएं - 11 Women in  PM Modis New Cabinet
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में पहली बार महिला मंत्रियों की संख्‍या बढ़कर 11 हो गई है। मोदी के दूसरे कार्यकाल में 5 महिलाओं को मंत्री बनाया गया था। इनमें से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
मोदी कैबिनेट के बुधवार के विस्तार में 7 महिलाओं को स्थान दिया गया। सभी सातों महिलाओं को राज्यमंत्री बनाया गया। इनमें भाजपा की नई दिल्ली की मीनाक्षी लेखी, मिर्जापुर से लोकसभा सांसद एवं अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक की शोभा करंदाजले, सूरत से सांसद दर्शन विक्रम, कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी, त्रिपुरा से सांसद प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र से सांसद डॉ. भारती पवार को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
इनमें मीनाक्षी लेखे पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं, जबकि भारती एमबीबीएस डॉक्टर हैं। इनको मिलाकर मोदी मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्‍या बढ़कर 12 हो गई हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति (ग्रामीण विकास राज्यमंत्री), रेणुका सिंह सरूता (राज्यमंत्री आदिम जाति मामले) पहले से ही मोदी कैबिनेट में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में दिखी UP विधानसभा चुनाव की झलक