सम्बंधित जानकारी
- कालसर्प योग दूर करेगा यह चमत्कारी श्री सर्प सूक्त का पाठ, नागपंचमी पर अवश्य पढ़ें
- नाग पंचमी 2021 : नागदेवता के पूजन से पहले जान लीजिए 3 पौराणिक नाग मंत्र
- नागपंचमी 2021 : भारत के प्रमुख पौराणिक नागों के नाम
- इस 1 उपाय से मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति, नागपंचमी पर पढ़ें शिव गायत्री मंत्र
- नाग पंचमी पर इन देवी और उनके पुत्र की पूजा जरूर करें अन्यथा अधूरी रहेगी पूजा
Nagpanchami | नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये 8 कार्य, वर्ना पछताएंगे
हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह त्योहार 13 अगस्त 2021 शुक्रवार को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं कि नागपंचमी पर कौनसे ऐसे 8 कार्य हैं जो भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
1. किसी भी नाग को किसी भी तरह से ना सताएं।
2. इस दिन भूमि की खुदाई नहीं करते हैं।
3. इस दिन साग काटने की भी मनाई है।
4. इस दिन हल चलाना या जुताई कराना भी मना है।
5. इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई भी नहीं की जाती है।
6. इस दिन तवा और लोहे की कड़ाही आदि पर भोजन नहीं पकाया जाता है।
7. किसान लोग अपनी नई फसल का तब तक उपयोग नहीं करते जब तक वह नए अनाज से नाग की बाबी को रोट न चढ़ाएं।
8. नाग पंचमी पर जीवित नाग की पूजा ना करें बल्कि मूर्ति की पूजा करें। सांप या नाग के लिए दूध जहर समान होता है जिसके चलते उनकी मृत्यु हो जाती है।
