सम्बंधित जानकारी
- Weather alert : मध्य यूपी में मध्यम से तेज बारिश की संभावना, अंडमान और निकोबार में हुई तेज वर्षा
- कर्नाटक में Corona के 32218 नए मामले, 353 और मरीजों की मौत
- Weather Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में ग्रीष्म लहर का प्रभाव, असम और मेघालय में हुई हल्की से मध्यम बारिश
- 504 करोड़ के बकाए के चलते बिजली संकट के कगार पर मेघालय
- Farmers Protest : मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया आंदोलनकारी किसानों का समर्थन, बोले- रुकवाई राकेश टिकैत की गिरफ्तारी
Shillong Meghalaya | गर्मियों में घूमने का सबसे बेस्ट टॉप हिल स्टेशन शिलॉन्ग मेघालय
photo source meghalaya state tourism
शिलॉन्ग, मेघालय :
1. मेघालय का अर्थ है बादलों का घर। यहां आकर जीवन की हर चिंता समाप्त हो जाती है। यहां बहुत सारे हिल स्टेशन हैं। उन्हीं में से एक है शिलांग।
2. मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है।
3. शिलॉन्ग में पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा वाटरफॉल है जिसे देखने दनियाभर से लोग आते हैं।
3. खूबसूरत खासी पहाड़ियों के बीच बसा यह स्थान भारत के प्रसिद्ध ब्लूस मैन, लाउ मैजॉ (सिंगर और गिटारिस्ट) का घर भी है।
4. शिलॉन्ग में अनेक दर्शनीय स्थल है जैसे एलीफेंटा फॉल, शिलॉन्ग व्यू पॉइंट, लेडी हैदरी पार्क, वार्ड्स लेक, गोल्फ फोर्स, संग्रहालय, कैथोलिक, केथेड्रल, आर्चरी और एंगलीकेन सिमेंटरी चर्च।
5. चेरापूंजी का स्थानीय और आधिकारिक नाम सोहरा है जो शिलॉन्ग से 56 किलो मीटर की दूरी पर है। यह खासी पहाड़ी के दक्षिणी किनारें पर स्थित एक छोटा सा कस्बा है। चेरापूंजी 12 महीने ही घनी बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
6. चेरापूंजी के कुछ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं माकडॉक-डिमपेप घाटी का दृश्य जो शिलॉन्ग और चेरापूंजी के बीच स्थित है, सोहरा बाजार और रामकृष्ण का मंदिर, संग्रहालय, नोखालीकाई जल प्रापत, प्रथम प्री साइबेरियन चर्च, वेल्श मिशनरियों की दरगाहें, एंगलिकन सिमेंटरी, इको पार्क डबल डेकर रुट ब्रीज, चेरापूंजी मौसम विज्ञान वेधशाला।
शिलॉग्न से 35 किलोमीटर दूर अमरोही में हवाई अड्डा है। दिल्ली से 1490 किलोमीटर दूर है शिलॉन्ग।
