सम्बंधित जानकारी
- लद्दाख की ट्रिप इन जगहों की विजिट के बिना है अधूरी
- स्वर्ग–सी सुन्दर हैं उत्तराखंड की ये पांच हरी-भरी घाटियां
- हिल स्टेशन से आईलैंड तक का मज़ा लेना है तो असम में है हर एक ऑप्शन मौजूद
- Sikkim Tour : सिक्किम की 5 खूबसूरत और ठंडी जगहों पर जाएं घूमने, जिंदगी भर याद रखेंगे वो लम्हा
- india tourism : गर्मी में भी भारत के ये हैं सबसे ठंडे इलाके, पारा रहता है 10 से माइनस डिग्री
ये हैं हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल जहां कम खर्च में उठा सकते हैं प्रकृति का लुत्फ़
शिमला, मनाली की भीड़ से अलग इन जगहों पर देखें हिमाचल के सुंदर नजारे
Offbeat Places in Himachal
हिमाचल प्रदेश, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर, भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां शिमला और मनाली जैसे लोकप्रिय स्थलों के अलावा भी कई खूबसूरत लेकिन कम जाने-पहचाने स्थान हैं जो आपके दिल को छू लेंगे। ये जगहें न केवल खूबसूरत हैं, बल्कि यहां घूमना आपके बजट में भी रहेगा। आइए जानें हिमाचल के पांच ऐसे खूबसूरत जगहों के बारे में जिन्हें आप अपनी अगली ट्रिप की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
बरोट वैली
मंडी जिले में उल्लू नदी के किनारे बसी हुई है बरोट वैली। यहां की हरियाली और शांत वातावरण आपको शहर की भीड़ से दूर सुकून भरा अहसास देगा। यहां आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग और मछली पकड़ने का आनंद ले सकते हैं।
हिमाचल के सिरमौर जिले में स्थित है राजगढ़ घाटी। राजगढ़ घाटी को 'पहाड़ों का आडू उद्यान' कहा जाता है। यहां के आडू के बगीचे, खूबसूरत नजारे और साफ नदियां देखने लायक हैं। ये सभी चीजें मिलकर आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।
तीर्थन घाटी
तीर्थन घाटी भी कुल्लू जिले में है और इसकी खूबसूरती हर प्रकृति प्रेमी को लुभाती है। यह जगह आपको प्रकृति के करीब सुकून का एह्साह कराती है। यहाँ आप ट्रेकिंग, मछली पकड़ने और जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। मलाणा
मलाणा
कुल्लू घाटी में स्थित मलाणा एक छोटा सा गांव है और यह अपनी अनोखी संस्कृति और पुरानी परंपराओं के लिए मशहूर है। यहां आकर आप पहाड़ी जीवन का असली अनुभव पा सकते हैं। यहाँ गांव के लोग पुराने रीति-रिवाजों को आज भी मानते हैं। आप यहां पहाड़ के जीवन को और पहाड़ी संस्कृति को समझ सकते हैं।
