सम्बंधित जानकारी
- 200 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ लॉन्च होगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन
- 23 अप्रैल को Xiaomi लांच करेगा अब तक का सबसे बड़ा 4K स्मार्ट टीवी, मिलेगा थिएटर वाला अनुभव, जानिए क्या होगी कीमत
- सिर्फ 1 रुपए में ले सकेंगे कई प्रोडक्ट, Mi Fan Festival 2021 सेल में मिलेंगे ये ऑफर
- Xiaomi ने लांच की Redmi Smart TV X सीरीज, कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स
- Redmi Note 10 सीरीज के 3 सस्ते स्मार्टफोन लांच, फीचर्स मचा देंगे तहलका
xiaomi mi 11 lite price in india | Xiaomi लांच करेगी सबसे हल्का और पतला स्मार्टफोन Mi 11 Lite 5G
चीन की मोबाइल कंपनी Xiaomi ने मंगलवार को कहा कि देश में 5जी नेटवर्क के चालू होने के बाद वह अपने सबसे हल्के और सबसे पतले स्मार्टफोन एम11 लाइट का 5जी संस्करण पेश करेगी।
हालांकि कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने जोड़ा कि यदि इन हैंडसेट की पर्याप्त मांग दिखाई देती है तो इन्हें पहले भी लांच किया जा सकता है।
कंपनी ने एमआई 11 लाइट के दो 4जी मॉडल को लांच किया है। इनमें से प्रत्येक का वजन 157 ग्राम और कीमत 21,999 रुपए और 23,999 रुपए है। ये मोबाइल फोन 25 जून से एमआई वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अधिकृत खुदरा स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
शाओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने इस मौके पर कहा कि जब 5जी नेटवर्क शुरू होगा या हमें भारत में 5जी संस्करण की पर्याप्त मांग मिलेगी, तो हमें 5जी संस्करण लाने में बहुत खुशी होगी। उन्होंने दावा किया कि पिछली तिमाही में लगभग 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शाओमी पिछले चार वर्षों से शीर्ष स्मार्टफोन ब्रांड है।
