सम्बंधित जानकारी
- Oppo A3s स्मार्टफोन 'सुपर फुल स्क्रीन' पैनल और आ सकते हैं ये दमदार फीचर्स
- पॉप-अप कैमरा और ऑल स्क्रीन लुक वाला Oppo Find X, जानिए फीचर्स
- Redmi Go : महंगे फोन के फीचर्स सबसे सस्ते फोन में, भारत में हुआ लांच
- Oppo F11 Pro भारत में हुआ लांच, 20 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज, रहेगी इतनी कीमत
- लांच हुआ Realme 3, ढेर सारे फीचर्स के साथ भारत में रहेगी इतनी कीमत
नया स्मार्ट फोन Oppo A7n, कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स
ओप्पो ने अपना नया स्मार्ट फोन Oppo A7n चीन में लांच कर दिया है। स्मार्ट फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर है और फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
स्मार्ट फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर वाला कैमरा भी है। इस फोन को अभी चीन में लांच किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसकी कोई जानकारी नहीं है कि इसे कंपनी दुनिया के अन्य देशों में कब लांच करेगी।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन कलर ओएस 5.2.1 पर काम करता है, जो एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित है। इन फीचर के साथ ही ओप्पो का ये स्मार्टफोन हाल में लांच हुए ओप्पो एएक्स5एस से अलग है।
Oppo A7n की चीन में कीमत 1,499 युआन (लगभग 15,300 रुपए) है। Oppo A7n लेक लाइट ग्रीन रंग के विकल्प में आता है। ओप्पो ए7एन की ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में हाइपर बूस्ट एक्सीलेरेशन इंजन का फीचर दिया गया है। इसे गेमिंग में बेहतर परफार्मेंस मिलेगा।
ब्लर बैकग्राउंड के साथ पोट्रेट फोटोज के लिए कंपनी ने इसमें पहले से ही एक पोट्रेट मोड दिया है। इसके साथ ही फोन में एआई फीचर वाला कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलता है।
स्मार्टफोन में आपको 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले के साथ आता है।
फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है, जो IMG GE8320 GPU और 4 जीबी रैम के साथ मिलेगा। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
ओप्पो ए7एन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4जी वोएलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का जैक मिलता है। फोन में 4230 एमएएच की बैटरी लगी हुई है।
