सम्बंधित जानकारी
- Oppo Find N3 Flip : 3 रियर कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन, इस दिन भारत में होगा लॉन्च, यह रह सकती है कीमत
- iPhone 11, iPhone 12 , iPhone 13 , iPhone 14 हुए सस्ते, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, जानिए क्या है कीमत
- Samsung Galaxy S23 FE : सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए क्या है कीमत
- OnePlus 11R Solar Red 5G, 18GB रैम के साथ एक साथ चला पाएंगे 50 ऐप्स, लाल कलर का स्मार्टफोन मचा देगा धमाका
- Vivo T2 Pro 5G हुआ लॉन्च, जानिए क्या हैं खास फीचर्स
OnePlus Open : 1-2 नहीं, 5 कैमरे वाला वन प्लस का सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स
OnePlus Open First foldable Phone launch on October 19 : वनप्लस (OnePlus) अपना पहला फोल्डेबल फोन- वनप्लस ओपन (OnePlus Open) भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इसकी कीमतों और फीचर्स को लेकर कई बातें सामने आ ही हैं। लॉन्च की तारीख को लेकर भी खुलासा हो गया है। जानिए क्या रहेगी इसकी कीमत और कब शुरू होगी इसकी बिक्री।
खबरों के मुताबिक 19 अक्टूबर को देश में वनप्लस ओपन फोल्डेबल फोन लॉन्च होगा। वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। मीडिया खबरों की मानें तो देश में इस कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन की कीमत 1,39,999 रुपए हो सकती है।
अमेरिकी बाजार में वनप्लस ओपन की कीमत लगभग 1,700 डॉलर है। भारत में फोल्डेबल फोन की कीमत 1,41,523 रुपए के आसपास होगी। वनप्लस ओपन ब्लैक, ग्रीन और गोल्ड कलर ऑप्शन में आ सकता है। वनप्लस ओपन की कीमत सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 (Samsung Galaxy Z Fold 5) हैंडसेट के शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपए के काफी करीब होगी।
अपकमिंग फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन गोल्ड कलर विकल्प में आएगा। वनप्लस ओपन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, अंदर और बाहर दोनों तरफ 120Hz AMOLED स्क्रीन और अलर्ट स्लाइडर मिलेगा। 27 अक्टूबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
5 कैमरे वाला स्मार्टफोन : वनप्लस ओपन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 48MP अल्ट्रावाइड स्नैपर और 64MP 3x टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP और 20MP कैमरे लगे होंगे।
वनप्लस ओपन की इनर स्क्रीन साइज 7.82 इंच होगी। AMOLED डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2440×2268 (2k) और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। ऑउटर स्क्रीन साइज 6.31 इंच हो सकती है। ऑउटर AMOLED पैनल का रिजॉल्यूशन 2484×1116 और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
फोल्डेबल फोन Android 13 आधारित Color OS 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफार्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया होगा। स्मार्टफोन में Adreno 740 ग्राफिक्स देखने को मिलेगा। अपकमिंग फोन 16GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। नए फोल्डेबल फोन में 4,805mAh की बैटरी लगी होगी। इसे चार्ज करने के लिए 67W तक फॉस्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर (Alert Slider) भी मिल सकता है।
