सम्बंधित जानकारी
- एलन मस्क का बड़ा दावा : 5-6 साल बाद 'स्मार्टफोन युग' खत्म! न Apps, न iOS/Android, सिर्फ AI
- iPhone 16 Pro Max की तरह लुक वाला सस्ता स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
- Vivo ने त्योहारी सीजन में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर बढ़ाई Samsung टेंशन, iPhone 17 को देंगे कड़ी टक्कर
- सस्ता Samsung Galaxy M17 5G क्या दिखा पाएगा कमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स
- JioBharat : देश का पहला 'सेफ्टी फर्स्ट' मोबाइल फोन
Lava Agni 4 की टीजर ने मचाया धमाका, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या होंगे फीचर्स
Lava Agni 4 Launching Date: Lava Agni 4 का टीजर सामने आ गया है। लावा मोबाइल्स के आधिकारिक हैंडल ने ऐलान किया की कि अग्नि सीरीज़ का अगला मॉडल 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख की घोषणा के साथ ही डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर का एक टीजर भी जारी किया गया। चिपसेट का खुलासा किए बिना, कंपनी ने डाइमेंशन लोगो साझा किया।
Engineered for precision
— Lava Mobiles (@LavaMobile) November 3, 2025
Launching on 20.11.25 #Agni4 #ComingSoon #LavaMobiles pic.twitter.com/vpEJ84fTVO
Lava Agni 4 में रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा। स्मार्टफोन Lava Agni 3 का सक्सेसर होगा जो कि पिछले साल अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुआ था। Lava Agni 4 के बारे में यह पता लग चुका है कि ये मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ आएगा और इस फोन में डुएल रियर कैमरा सेटअप होगा।
लावा मोबाइल्स ने X पर एक पोस्ट में अपकमिंग Lava Agni 4 का एक टीजर शेयर किया था। हैंडसेट को एक हॉरिजेंटल पिल के आकार के डुअल कैमरा सिस्टम के साथ देखा जा सकता है। ये नथिंग फोन 2a के ऑप्टिक्स यूनिट से काफी मिलता-जुलता है। कैमरा सेंसर के ऊपर एक डुअल-एलईडी फ्लैश और उनके बीच 'AGNI' ब्रांडिंग दिखाई दे रही है। लीक फीचर्स के मुताबिक स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट के साथ UFS 4.0 स्टोरेज से लैस हो सकता है। Edited by : Sudhir Sharma
