सम्बंधित जानकारी
- Hyundai पर Corona Virus का कहर, सबसे बड़ा कार कारखाना बंद, 25000 की छुट्टी, अरबों का नुकसान
- Corona virus से चीन में अब तक 636 लोगों की मौत, जापान को सता रहा है संक्रमण का डर
- सबसे पहले दिया था कोरोना वायरस का अलर्ट, महामारी से चीनी डॉक्टर की मौत
- केरल में Corona Virus का कहर, 2800 लोग निगरानी में
- चीन छुपा रहा है Corona virus से मरने वालों के आंकड़े, 24 हजार की मौत
कोरोना वायरस के बाद अब WhatsApp पर भी आया खतरनाक Virus, चोरी हो सकती हैं प्राइवेट फाइल...
नई दिल्ली। दुनिया में जिस तरह कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है उसी तरह WhatsApp पर भी सनसनी मचाने के लिए एक नया खतरनाक वायरस आया है। इस वायरस की मदद से हैकर्स आपका पर्सनल डाटा आसानी से चुरा सकते हैं।
साइबर एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को सावधान रहने की चेतावनी दी है। कहा जा रहा है कि Whatsapp में आई गड़बड़ी की वजह से हैकर्स पूरी तरह से यूजर्स के डेटा को एक्सेस कर पा रहे हैं। इस वजह से यूजर्स के फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट्स चोरी हो सकते हैं।
वॉट्सऐप में आई इस खामी का पता PerimeterX के साइबर एक्सपर्ट गैल वेजमैन ने लगाया। उन्होंने अपने ब्लॉगपोस्ट में वॉट्सऐप यूजर्स के लिए आए इस नए खतरे के बारे में जानकारी दी। वेजमैन ने कहा कि हैकर्स एक खास बग (वायरस) के जरिए वॉट्सऐप के डेस्कटॉप वर्जन यूज करने वाले यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि यह बग विंडोज के साथ ही Mac ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अटैक कर रहा है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा आईफोन यूजर्स को है।
हालांकि, वॉट्सऐप ने एक बयान जारी कर कहा, 'हम यूजर्स को खतरनाक हैकर अटैक से बचाने के लिए लगातार सिक्योरिटी रिसर्चर्स के संपर्क में रहते हैं। इस बग को दिसंबर 2019 में ठीक कर दिया गया था।'
