सम्बंधित जानकारी
- iPhone 15, Samsung Galaxy S24 Ultra के उड़ जाएंगे होश Oppo F27 Series की धमाकेदार इंट्री
- क्या iPhone SE4 होगा अब तक सबसे सस्ता आईफोन, फीचर्स को लेकर बड़े खुलासे
- iPhone 11, iPhone 12 , iPhone 13 , iPhone 14 हुए सस्ते, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, जानिए क्या है कीमत
- iPhone 15 देने में देरी पर ग्राहकों ने कर्मचारियों की पिटाई की, 2 गिरफ्तार
- iPhone 15 खरीदने वालों को रिलायंस का बड़ा ऑफर
CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन
cmf phone 1 design colour options reveal features : Nothing का सब-ब्रांड CMF अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। स्मार्टफोन CMF Phone 1 के नाम से जाना जाएगा। फोन के लॉन्च से पहले उसकी इनोवेटिव कस्टमाइजेबल डिजाइन लीक हो गई है। इसके साथ अलग-अलग रंग के केस दिए जाएंगे, यूजर्स केस की अदला-बदली कर सकते हैं।
फोन के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग cmf की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। स्मार्टफोन के दूसरे फीचर्स की बात करें तो CMF Phone 1 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिपसेट के साथ आएगा। फोन में 50 MP मेन कैमरा दिया जाएगा। साथ ही सेंकेंड्री पोर्टेट कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दी जाएगी।
The engineers aesthetic.
— CMF by Nothing (@cmfbynothing) July 3, 2024
CMF Phone 1 celebrates technical craftsmanship with its uniquely adaptable nature. Customisable. Functional. Yours.
Learn everything at the next Nothing Community Update on 8 July 2024, 10:00 BST. pic.twitter.com/0fqYkaf4OX
खास तरह का सिम इजेक्टर : फोन की डिजाइन को कस्टमाइज कर पाएंगे। इसमें खास तरह का सिम इजेक्टर दिया जागा। साथ ही ब्लू कवर के साथ ऑरेंज स्टैंड दिया जाएगा। इसका ब्लू और ऑरेंज वर्जन वीगन लेदर में आएगा। साथ ही ग्रीन और ब्लैक मॉडल टेक्सचर लेयर में आएगा। फोन से लैनयार्ड केबल को जोड़ा जा सकेगा। फोन के एसेसरीज के तौर पर बैक पैनल दिया जाएगा, जिसकी बिक्री अलग से की जाएगी।
मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी इसे 8 जुलाई को लॉन्च कर सकती है। CMF Phone 1 के लॉन्च के साथ CMF Watch Pro 2 और Buds Pro 2 को लॉन्च कर सकती है। फोन चार कलर ऑप्शन ब्लैक, ऑरेंज, लाइट ग्रीन और ब्लू में आएगा। कंपनी ने स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक लॉन्च किया है।
