सम्बंधित जानकारी
- आ अक्षर से प्रारम्भ होते इन सुंदर नामों से चुनें अपनी बेबी गर्ल के लिए नाम
- श्रीकृष्ण के ये सुंदर नाम हैं आपके बाल गोपाल के नामकरण के लिए बहुत ही कल्याणकारी
- अपनी बेबी गर्ल को बनाएं भाग्यशाली माता सरस्वती के इन सुंदर नामों से
- माँ नर्मदा के सुन्दर नामों में से चुनें अपनी लाड़ली बिटिया के लिए ट्रेडिशनल नाम
- माँ सरस्वती के इन पारंपरिक और सुंदर नामों में से चुनें अपनी बेटी का नाम
वामिका, अकाय जैसे आप भी रखें बच्चों का ये यूनिक नाम
मां दुर्गा और भगवान शिव के ये नाम है बहुत खास
Unique Names For Baby
- अकाय का अर्थ निराकार होता है और यह भगवान शिव का नाम है।
- वामिका भगवान शिव और पार्वती के संयुक्त स्वरूप को दर्शाता है।
- विधार्थ शब्द का अर्थ है ज्ञान और विशेषताओं से भरा हुआ।
15 फरवरी 2024 को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर में एक छोटे से मेहमान की आगमन हुआ है। उन्होंने अपने बेटे के लिए भी एक अनोखा और आध्यात्मिक नाम अकाय चुना है, जैसे कि उनकी बेटी वामिका के लिए किया था। इन दोनों नामों का अर्थ बहुत विशेष है। हम इन नामों के अर्थ और अन्य ऐसे ही यूनिक आध्यात्मिक नामों को जानते हैं।
अकाय का अर्थ | Akay Meaning
अकाय शब्द का शाब्दिक अर्थ है जो किसी काया, यानी शरीर के अभाव न हो, अर्थात जो 'निराकार' हो। इस अर्थ में यह शब्द भगवान शिव को दर्शाता है, क्योंकि सनातन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को भी निराकार माना गया है। अकाय का अर्थ तुर्की भाषा में भी विशेष होता है। तुर्की भाषा में अकाय का अर्थ होता है - चमकता हुआ चांद या फिर पूर्णिमा का चंद्रमा।
भगवान शिव का यह नाम भी है खास | Shiva Name For Boy
विधार्थ शब्द का अर्थ है लीजेंडरी या ज्ञान और विशेषताओं से भरा हुआ। भगवान शिव समस्त ब्रह्मांड के ज्ञानी हैं। उसी तरह, ज्ञानी और विशेष शक्तियों के मालिक को विधार्थ कहा जाता है। इस नाम को बेबी बॉय के लिए चुना जा सकता है।
वामिका का अर्थ | Vamika Meaning
विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है, जो एक आध्यात्मिक महत्व वाला नाम है। वामिका देवी दुर्गा के रूप में जानी जाती है। इस नाम का अर्थ भगवान शिव और पार्वती के संयुक्त स्वरूप को भी दर्शाता है।
मां दुर्गा का यह नाम है यूनिक | Durga Name For Baby Girl
देवी दुर्गा को आद्या के रूप में भी माना जाता है, जिसका अर्थ होता है 'प्रथम या आदिम।'
