सम्बंधित जानकारी
- विश्व योग दिवस पर मंगल ग्रह मंदिर में नि:शुल्क योग शिविर
- मंगल ग्रह सेवा संस्थान की अनूठी पहल, पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए की पानी की व्यवस्था
- ननिहाल में मंगल ग्रह मंदिर होने पर गर्व है- फिल्म अभिनेत्री सायली पाटील
- भक्त द्वारा पाया गया 14,000 रुपये का बटुआ किया वापस, ईमानदारी की सभी ने की सराहना
- मंदिर संघ के साथ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की अलग से बैठक होगी- एकनाथ शिंदे
श्री मंगल ग्रह मंदिर संस्थान को किया कृषि पंप भेंट
अमनेर। महाराष्ट्र के अमलनेर में मंगल ग्रह का बहुत ही सिद्ध मंदिर है। यहां पर लोग मांगलिक दोष की शांति के लिए आते हैं। इसी के साथ यहां पर कृषि खेती, बालू या भूमि से जुड़े काम को करने वाले लोग आकर मंगल देव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हाल ही में जामनेर के निवासी ने यहां पर एक कृषि पंप भेट किया है।
25 जून 2023 को अमलनेर स्थित श्री मंगल ग्रह मंदिर को एक भक्त ने कृषि पंप भेंट किया। जामनेर निवासी एवं मनी एग्रो के मनीष किसन शर्मा ने श्री मंगल ग्रह मंदिर में आकर कृषि पंप भेंट किया। इस कृषि पंप का उपयोग क्षेत्र में नर्सरी और पेड़ों के लिए किया जाएगा। श्री शर्मा ने यह पंप इस भावना से दिया कि उन्हें समाज को कुछ लौटाना है।
इस अवसर पर मंगल ग्रह सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष एसएन पाटिल ने श्री शर्मा को मंदिर के बारे में पूरी जानकारी दी तथा संस्थान द्वारा चलायी जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ मंदिर के सेवक गणेश सपकाले भी मौजूद थे।
