सम्बंधित जानकारी
- Post Office की इस Saving Scheme में मिलता है 8 प्रतिशत की दर से ब्याज, और भी हैं कई फायदे
- ममता ने बैंक, डाकघरों और एलआईसी में लोगों की जमा पूंजी को लेकर जताया डर
- खुशखबरी! NSC, डाकघर जमाओं पर ब्याज दरें बढ़ीं, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें
- बप्पी लहरी के जन्मदिन पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने की डाक टिकट और कवर की घोषणा
- श्रावण में शिव के अभिषेक के लिए पोस्ट ऑफिस में मिलेगा गंगाजल
डाक विभाग ने मंगल ग्रह मंदिर और संस्थान के लोगो को छापा एनवेलप पर
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में श्री मंगल ग्रह देवता का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर मंगलवार को लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें यहां आने पर सुरक्षा, शांति एवं प्रसन्नता का अनुभव हो इसलिए यहां पर त्रिसूत्री व्यवस्था का पालन किया जाता है, जिसके चलते मंदिर संस्थान को चार ISO सर्टिफिकेट मिले हैं। इसी के साथ संस्थान के मंदिर और लोगो को डाक विभाग ने अपने एनवेलप पर छापा है।
मंगल ग्रह संस्थान के सह-सचिव दिलीप बहिरम ने बताया कि नासिक के कालाराम मंदिर के लोगो का डाक विभाग द्वारा एक डाक टिकट जारी किया गया है जबकि अमलनेर के मंगल ग्रह मंदिर और उसके लोगो वाला डाक विभाग द्वारा एक लिफाफा जारी किया है। इसी के साथ ही साफ स्वच्छता, उत्तम प्रशासन, महाप्रसाद और पर्यावरण के लिए 4 आईएसओ सर्टिफिकेट मिले हैं, जबकि अनुरान गांव को गोद लेने के चलते पानी फाउंडेशन द्वारा एक सर्टिफिकेट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अमलनेर स्थित इस मंदिर में प्रति मंगलवार को हजारों लोग मंगल दोष शांति के लिए अभिषेक कराने आते हैं। यहां पर पांच तरह का अभिषेक होता है। पंचामृत अभिषेक, अभिषेक, स्पेशल अभिषेक, हवनात्मक अभिषेक और भोमयाज्ञ अभिषेक। सभी का अलग-अलग महत्व है।
