सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में पोस्टर पॉलिटिक्स, भोपाल के बाद इंदौर में लगे महंगाई डायन और करप्शन के पोस्टर
- तो खुद को गोली मार लेते एकनाथ शिंदे, मंत्री दीपक केसरकर का दावा
- Maharashtra: नेता प्रतिपक्ष का पद क्यों छोड़ना चाहते हैं शरद पवार के भतीजे अजित, NCP में क्या चल रहा?
- एकनाथ बनाम उद्धव की जंग तेज, शिंदे खोलेंगे ठाकरे राज के घोटालों की फाइल
- जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस लिया
भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने श्री मंगल देव के किए दर्शन
अमलनेर। महाराष्ट्र के अमलनेर में मंगल ग्रह मंदिर में देश के कई जाने माने नेता, मंत्री, अभिनेता, सैन्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी और गणमान्य जन मंगल देव के दर्शन करने के लिए आते रहते हैं। इसी क्रम में 24 जून को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी दर्शन के लिए आए और अपनी विचार व्यक्त किए।
24 जून को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष राहुल लोनकर ने देश के सबसे प्राचीन, दुर्लभ और सबसे जागृत मंदिरों में से एक श्री मंगलग्रह मंदिर में आकर मंगलदानी के चरणों में माथा टेका और अपने मन की इच्छा एवं आकांक्षा को मंगलदेव के समक्ष व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री मंगलग्रह मंदिर के बारे में उन्होंने जो सुना था, यह क्षेत्र उससे कहीं अधिक सुंदर और आकर्षक है।
इस अवसर पर मंगल ग्रह सेवा संस्था के संयुक्त सचिव दिलीप बहिरम, कोषाध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी, ट्रस्टी अनिल अहिरराव ने श्री लोनकर को मंदिर के बारे में पूरी जानकारी दी और संस्था द्वारा संचालित सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के बारे में बताया।
इसी के साथ ही इस दौरान प्रदेश महासचिव योगेश मेंड, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पाटिल, प्रदेश सचिव भैरवी ताई पलांडे, प्रदेश सचिव विजय बनसोडे, प्रदेश सदस्य किरण बोर्डे, प्रदेश सदस्य अंकित संचेती, प्रदेश मीडिया समन्वयक अमित सोलंके भी उपस्थित थे।
