सम्बंधित जानकारी
- मकर संक्रांति 2020 : जानिए शुभ मुहूर्त और पर्व के धार्मिक एवं वैज्ञानिक कारण
- मकर संक्रांति मंत्र : 12 राशियों के लिए सूर्य के 12 नाम, देंगे सफलता का चमकता वरदान
- मकर संक्रांति 2020 : पुराणों की 7 बातों का रखें ध्यान, सूर्य की सातवीं किरण का मिलेगा शुभ प्रभाव
- Makar Sankranti Mantra : मकर संक्रांति के ये 5 सूर्य मंत्र, कर देंगे आपकी हर समस्या का अंत
- मकर संक्रांति 2020 : शोभन योग में मनेगा मकर संक्रांति का पर्व, दान-पुण्य का अधिक होगा महत्व
makar sankranti 2020 daan : इस मकर संक्रांति पर क्या है आपकी राशि का दान, जानिए यहां
मकर संक्रांति पर सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होता है और इसका हर राशि पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए बहुत जरूरी है यह जानना कि आपके द्वारा किया जाने वाला कौन-सा दान फलदायी साबित होगा। आइए जानें 12 राशियों के दान।
मेष- राशि के लोगों को गुड़, चिक्की, तिल का दान देना चाहिए।
वृषभ- राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े और सफेद तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।
मिथुन- राशि के लोग मूंग दाल, चावल और कंबल का दान करें।
कर्क- राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।
सिंह- राशि के लोगों को तांबा और सोने के मोती दान करने चाहिए।
कन्या- राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।
तुला- राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल का देना चाहिए।
वृश्चिक- राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा और काला तिल दान करना चाहिए।
धनु- राशि के जातकों को वस्त्र, चावल, तिल और गुड़ का दान करना चाहिए।
मकर- राशि के लोगों को गुड़, चावल और तिल दान करना चाहिए।
कुंभ- कुंभ राशि के जातक काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करें।
मीन- राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान देने चाहिए।
आचार्य राजेश कुमार
