सम्बंधित जानकारी
- सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी को नोटिस, 23 अक्टूबर को पुणे कोर्ट में पेशी
- Haryana Election : हरियाणा में BJP पर बरसे राहुल गांधी, बोले- PM मोदी के इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे लोग
- BJP की नफरत को सफल नहीं होने देंगे, नूंह में बोले राहुल गांधी
- हरियाणा चुनाव से पहले BJP को झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, राहुल की रैली में हुआ ऐलान
- सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को विपक्षी दलों ने बताया अलोकतांत्रिक व कायरतापूर्ण कार्रवाई
राहुल गांधी ने बताया, क्या है छत्रपति शिवाजी महाराज का संविधान से कनेक्शन?
Rahul Gandhi in Maharashtra : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में कहा कि भारतीय संविधान शिवाजी महाराज के विचारों की अभिव्यक्ति है। अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान नहीं होता।
कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने संदेश दिया था कि देश सब का है, सभी को साथ लेकर चलना है और अन्याय नहीं करना है।
उन्होंने कहा कि आज का संविधान शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है। शिवाजी महाराज की सोच से ही संविधान बना है, क्योंकि इसमें हर वो बात है, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी लड़े।
राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक विचारधारा संविधान की रक्षा करती है, समानता और एकता की बात करती है। यह शिवाजी महाराज की विचारधारा है। दूसरी विचारधारा शिवाजी महाराज की विचारधारा के संविधान को खत्म करने में लगी है। लोगों की डराती और धमकाती हैं।छत्रपति शिवाजी महाराज ने संदेश दिया था कि देश सब का है, सभी को साथ लेकर चलना है और अन्याय नहीं करना है।
— Congress (@INCIndia) October 5, 2024
आज 'संविधान' शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है।
शिवाजी महाराज की सोच से ही संविधान बना है, क्योंकि इसमें हर वो बात है, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी लड़े।
: नेता विपक्ष श्री… pic.twitter.com/J5omW47Mgq
उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने जीवन भर अन्याय के विरुद्ध, न्याय का युद्ध लड़ा और सत्य की राह पर चलने की बात सिखाई। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर लोगों के 'न्याय के हक' की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
