सम्बंधित जानकारी
- बधाई हो देवा भाऊ, शिवसेना UBT ने क्यों की फडणवीस की तारीफ
- बीजेपी विधायक का दावा, बीड में अधिकतर सरकारी पदों पर एक ही समुदाय के लोग काबिज
- Maharashtra : डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, 15 दिन बाद घर लौटा शख्स, जानिए क्या है मामला...
- Maharashtra : मादक पदार्थ मामले में 8 पाकिस्तानियों को 20 साल की कैद, दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी
- Maharashtra : लड़कियों ने खुद रचा अपहरण का नाटक, जानिए क्या थी योजना...
संकट में अजित पवार की NCP, क्या इस्तीफा देंगे धनंजय मुंडे, छगन भुजबल ने दिया बड़ा बयान
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार के गठन के बाद से ही अजित पवार की एनसीपी में बवाल मचा हुआ है। वरिष्ठ मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ विरोध की आवाज उठने लगी है। उनसे इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल पार्टी कोटे से भी फडणवीस सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हैं।
छगन भुजबल ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर आप अपनी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उसे खो देते हैं, तो आपको कैसा लगेगा, क्या आपको गुस्सा नहीं आएगा? मैं नहीं चाहता कोई अपना पद खो दे। मैं किसी और को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद मंत्री पद नहीं चाहता हूं।
भुजबल ने साफ कहा कि सीएम फडणवीस ने उन्हें मंत्री पद देने का वादा नहीं किया था। फडणवीस ने केवल इतना कहा था कि चलो सात से आठ दिन प्रतीक्षा करते हैं और इस पर चर्चा करते हैं।
धनंजय मुंडे पर क्यों उठ रहे सवाल : धनंजय मुंडे महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री हैं। महाराष्ट्र के बीड में सरपंच हत्या मामले में उनके करीबी वाल्मिकी कराड को गिरफ्तार किया गया है। विपक्ष इस मामले में धनंजय मुंडे को कैबिनेट से हटाने की मांग कर रहा है। भाजपा विधायक सुरेश ढस ने सुझाव दिया है कि एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को सरपंच संतोष देशमुख के हत्या मामले में चार्जशीट दायर होने तक महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बिना पोर्टफोलियो के मंत्री के पद पर बने रहना चाहिए।#WATCH | NCP leader Chhagan Bhujbal says, "If you are performing well at your job and still lose it, how will you feel, will you not get angry? Will you go around laughing?... I will never wish for somebody to lose their post..." (04.01) pic.twitter.com/HnV2Ajj9G2
— ANI (@ANI) January 5, 2025
गौरतलब है कि फडणवीस ने पिछले माह नागपुर में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और अपनी टीम में 39 नए सदस्यों को शामिल किया। इसमें भाजपा के कोटे से 19, शिंदे शिवसेना के कोटे से 11 और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के कोटे से 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। शिंदे कैबिनेट में शामिल रहे भुजबल समेत 10 दिग्गजों को फडणवीस सरकार में जगह नहीं मिली है।
edited by : nrapendra gupta
