सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप! ईरान न्यूक्लियर डील पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की तारीफ
- महिला आरक्षण कानून की अधिसूचना जारी; 16 अप्रैल से हुआ प्रभावी, विपक्ष ने उठाए सवाल
- Top News : देश में महिला आरक्षण लागू, इजराइल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर
- BJP विधायक को 'आशीर्वाद' में मुक्के! सीताराम बाबा ने धक्का दिया, माला फेंकी, वीडियो वायरल
- ट्रंप के बाद PM मोदी को आया मैक्रो का कॉल, Hormuz को लेकर क्या हुई प्लानिंग
नासिक TCS केस: मुंबई में छिपी है निदा खान, परिवार का दावा- वह प्रेग्नेंट है
नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस टीसीएस कांड में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, हालांकि निदा खान अभी भी फरार है। हालांकि परिवार ने दावा किया कि वह प्रेग्नेंट है और मुंबई में है। SIT उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
एचआर विभाग में नहीं थी निदा खान?
निदा खान की लोकेशन पता चल गई है। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल मुंबई में छिपी हुई है। उसके परिवार का कहना है कि वह प्रेग्नेंट है। परिवार ने यह भी दावा किया कि उसका एचआर विभाग से कोई लेना देना नहीं था। वह कंपनी में एक टेलीकॉलर थी। खबरों के अनुसार, निदा ने दिसंबर 2021 में टीसीएस बीपीओ (BPO) शामिल हुई थी और सेल्स टीम में काम करती थी। उसके ऊपर कई सीनियर अधिकारी थे।
बुर्का पहनना सिखाती थी निदा खान
बताया जा रहा है कि ऑफिस में उसकी छवि दबंग महिला की थी। इसी वजह से लोग उससे डरते थे। वह दफ्तर में महिलाओं को इस्लामी परंपरा के मुताबिक, कपड़े पहनने सिखाती थी। एक महिला कर्मचारी के मिताबिक निदा ये भी बताती थी कि बुर्का कैसे पहना जाता है।
गौरतलब है कि टीसीएस नासिक के कुछ कर्मचारियों ने 18 से 25 साल की महिला सहकर्मियों को निशाना बनाया। उन पर यौन उत्पीड़न, धार्मिक दबाव और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस केस में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 7 पुरुष और 1 महिला शामिल है। फिलहाल जांच चल रही है।
edited by : Nrapendra Gupta
