सम्बंधित जानकारी
- पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग
- पुणे में 4 साल की मासूम के साथ रूह कांपने वाली दरिंदगी; 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- मीरा रोड दहला: दो गार्डों पर जानलेवा हमला, आरोपी ने पहले पूछा नाम और धर्म, फिर किया वार
- 9 बजे खाई बिरयानी, 1 बजे खाया तरबूज, एक रात में पूरा परिवार खत्म, Maharashtra की घटना ने चौंकाया
- विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्या है मामला?
नासिक TCS कांड: 25 दिनों से फरार आरोपी निदा खान गिरफ्तार, जबरन धर्मांतरण और यौन शोषण के मामले में बड़ी सफलता
TCS Case Nida Khan Arrested : नासिक टीसीएस कांड में आरोपी निदा खान को गुरुवार को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया। निदा नासिक की टीसीएस बीपीओ यूनिट में कथित यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले में 25 दिनों से फरार थी।
नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने टीसीएस की नासिक यूनिट में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन मतांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के मामले सामने आने के बाद, 9 FIR दर्ज करके 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद निदा फरार हो गई थी। पुलिस ने महाराष्ट्र के कई इलाके में उसकी तलाश कर रही थी।
इससे पहले उसने नासिक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी और यह कहते हुए गिरफ्तारी से राहत मांगी थी कि वह 3 माह की गर्भवती है। हालांकि कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपियों ने कंपनी के भीतर समूह बनाकर संगठित तरीके से गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया गया। आरोप है कि जुलाई 2022 से फरवरी 2026 के बीच आरोपियों ने पीड़िता को एक विशेष धर्म की देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें बताकर उसकी धार्मिक भावनाएं आहत कीं।
टीसीएस नासिक पहले ही निदा खान को सस्पैंड कर चुकी है। वह कंपनी में एचआर मैनेजर नहीं बल्कि एक 'प्रोसेस एसोसिएट' के रूप में कार्यरत थीं। इस पूरे विवाद ने न केवल कॉर्पोरेट कल्चर पर सवाल उठाए हैं, बल्कि एक मध्यमवर्गीय परिवार की प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta
