सम्बंधित जानकारी
- डिजिटल अरेस्ट से 100 करोड़ ठगी के मामले में भारत में पहली बार सजा, 9 लोगों को उम्रकैद
- मराठवाड़ा और सोलापुर में भारी बारिश, धाराशिव में 2 की मौत, 11500 से ज्यादा का किया रेस्क्यू, CM फडणवीस ने दिए ये निर्देश
- मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश, ट्रेन और बस सेवाएं बाधित, प्रशासन ने की यह अपील
- Mumbai Airport पर 21.8 करोड़ की तस्करी का खुलासा, ड्रग्स, सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
- किसान के सवाल पर भड़के अजित पवार, कहा इसे ही CM बना दो, हम तो यहां कंचे खेलने आए हैं
मुंबई में 58 करोड़ की साइबर ठगी, स्टॉक इंवेस्टर दंपत्ति को व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर किया डिजिटल अरेस्ट
Mumbai Digital Arrest : मुंबई का एक स्टॉक इंवेस्टर और उसकी पत्नी को कुछ लोगों ने डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 58 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई। इसके लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल का सहारा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर किए गए वीडियो कॉल में दंपत्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने फर्जी सरकारी आईडी और दस्तावेज दिखाकर खुद को केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताया। ठगों ने कहा कि व्यवसायी पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच चल रही है और जांच के लिए पैसे की मांग की।
डर की वजह से दंपत्ति ने 19 अगस्त से 8 अक्टूबर के बीच अलग-अलग बैंकों के 18 खातों में 58.13 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर खाते में करीब 25-25 लाख रुपए जमा किए गए थे।
कहा जा रहा है कि 58 करोड़ रुपए की यह ठगी किसी व्यक्ति से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर फ्रॉड मामले में सबसे बड़ी ठगी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी खातों की पहचान कर रही है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 47 वर्षीय अब्दुल खुल्ली 55 वर्षिय अर्जुन कडवसारा और 35 वर्षीया जेताराम कडवसारा के रूप में हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta
