सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना की सरकार
- शिवसेना का सवाल, विपक्ष चुनौती नहीं तो मोदी, शाह की इतनी रैलियां क्यों?
- टिकट बंटवारे पर शिवसेना में बवाल, 26 पार्षदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं का इस्तीफा
- महाराष्ट्र में ‘किंगमेकर’ शिवसेना के आदित्य ठाकरे क्या बन पाएंगे पहले मुख्यमंत्री ?
- भाजपा-शिवसेना में सीटों पर फंसा पेंच, शिवसेना नेता ने बताया भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर
वर्ली में लगे पोस्टर, आदित्य ठाकरे को बताया भावी मुख्यमंत्री
वर्ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और ठाकरे परिवार के चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य आदित्य ठाकरे की बड़ी जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने वर्ली में पोस्टर लगाकर उन्हें जीत की बधाई दी। इस पोस्टर में उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है।
आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट पर राकांपा के अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी सुरेश माने को 70,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया। आदित्य को इस चुनाव में 89248 मत मिले जबकि सुरेश माणे को 21821 और गायकवाद को महज 6572 वोट मिले है।
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आदित्य ठाकरे ने कई रोडशो किए थे। उन्होंने आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने जैसे मुद्दे उठाए थे।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में जनता के जनादेश को स्वीकार किया और कहा कि यह सिर्फ जनादेश है और भारी जीत या क्लीन स्वीप नहीं है। एनडीए सरकार की तस्वीर साफ होने के बाद गुरुवार शाम शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि वह अपने 50-50 के फॉर्मूले पर अडिग हैं। इसके तहत राज्य में दोनों ही पार्टियों को मुख्यमंत्री पद ढाई ढाई साल के लिए मिलेगा।
