1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा ने 125, शिवसेना ने 124 उम्मीदवार घोषित किए

Maharashtra Assembly Elections | महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा ने 125, शिवसेना ने 124 उम्मीदवार घोषित किए

Maharashtra Assembly Elections Candidate List
मुंबई। 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 125 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, शिवसेना द्वारा भी 124 प्रत्याशी घोषित किए जाने की खबर है। 

सूची के मुताबिक, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड़ से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्व. गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे पारली सीट से चुनाव लड़ेंगीं। इस बीच, शिवसेना ने भी अपने 124 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

इसके साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल को पार्टी ने शिर्डी से उम्मीदवार बनाया, जबकि राज्य के मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर सीट से मैदान में उतारा है। भाजपा ने 12 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जबकि 52 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है।