सम्बंधित जानकारी
- दुष्कर्म पीड़ित युवती ने थाने में ही बच्ची को जन्म दिया...
- मध्यप्रदेश में एक अप्रैल से खुलेंगे पहली से 8वीं तक के स्कूल, स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
- भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में इंदौर बनेगा मॉडल, कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शिवराज ने की तारीफ
- नजरिया: भाजपा में शामिल होने के एक साल बाद भी सिंधिया का मिशन अधूरा
- टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में 'शिकार' पर निकला 'टाइगर' !
इंदौर में फिर दिखा तेंदुआ, घंटों तक छकाया, गेहूं के खेत में हुआ गायब
इंदौर। इंदौर में खंडवा रोड स्थित रानी बाग में झाबुआ महाराज के फॉर्म हाउस पर तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ दिखने की खबर मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए ने करीब 6 घंटे तक वन विभाग को छकाया और फिर गेहूं के खेत में गुम हो गया।
सबसे पहले एक बच्चे ने तेंदुए को देखा और फॉर्म हाउस में मौजूद कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने 3 बार वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर हमला भी किया।
तेदुंए की तलाश में बकरी को पिंजरे में रखा गया है। रातभर वन विभाग की टीम ने निगरानी की। आज फिर इसकी तलाश की जाएगी।
माना जा रहा है कि राला मंडल से ये तेंदुआ आया होगा। इससे पहले भी शहर में तेंदुआ दिखने पर उसे पकड़ने गए वन रेंजर पर तेंदुए द्वारा हमला भी किया था।
अक्टूबर में रालामंडल की पहाड़ियों पर इसके नजर आने के बाद वहां सैर करने का समय कम कर दिया गया था। लिंबोदी, सनावदिया, नायता मुंडला समेत आसपास के इलाकों में दहशत दिखाई दी।
