1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Shivraj singh chouhan cabinet expansion in june first weak

जून के पहले हफ्ते में शिवराज कैबिनेट का विस्तार संभव, इन चेहरों को मिलेगा मौका !

एक जून को हो सकता है नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने जा रहा है। मंत्रियों के नामों को लेकर सहमति लगभग बन गई है और अब कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम हो सकता है। सरकार और पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो एक जुलाई से पहले  मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए है।
 
प्रदेश में 24 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से ठीक पहले होने वाले कैबिनेट विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय सतुंलन बैठाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट में पुराने के साथ नए चेहरों को शामिल कर संगठन की युवाओं को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहे है। पिछली शिवराज सरकार में शामिल कुछ चेहरों को संगठन में लाकर नए चेहरे को मंत्रिमंडल का चेहरा युवा रखने के फॉर्मूले पर सरकार काम कर रही है। 
अगर संख्या के लिहाज से देखे तो कई शिवराज कैबिनेट में वर्तमान में पांच मंत्री है और 30 और लोगों को सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। जल्द होने मंत्रिमंडल विस्तार में 22 से 25 चेहरों को शामिल किया जा सकता है। प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार में मंत्रिपरिषद का कोटा पूरा करने की बजाए कुछ स्थान  खाली रख कर उपचुनाव के नतीजों के बाद विस्तार के पक्ष में बताए जा रहे है। नामों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन लगभग एक राय बन गई है और अब केंद्र की हरी झंडी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। 

 
पुराने संभावित चेहरे – गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, संजय पाठक, विश्वास सांरग, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, यशोधरा राजे सिंधिया, हरिशंकर खटीक, 
 
नए चेहरे में इनको मौका ! – अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, ऊषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, गिरीश गौतम, केदार शुक्ला, चेतन कश्यप, यशपाल सिंह सिसौदिया, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, जालम सिंह पटेल, रामखिलावन पटेल.
 
सिंधिया खेमे के संभावित चेहरे – इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, एंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 
 
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather prediction : 1 जून को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग का अनुमान