सम्बंधित जानकारी
- गुजरात के बाद अब मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला हैं!
- जब बच्चों ने CM शिवराज को बताया प्रधानमंत्री, अफसर ने कहा बाद में बनेंगे
- लोकायुक्त डीजी कैलाश मकवाना को 6 महीने में ही हटाने पर उठे सवाल, बेटी बोली- मुझे पापा पर गर्व है...
- मप्र : खरगोन दंगों में घायल युवक की बहन की शादी के लिए CM शिवराज ने भिजवाई 2 लाख की मदद
- शिवराज के कॉमन सिविल कोड के कार्ड से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ध्रुवीकरण की सियासत का आगाज
कर्जमाफी पर शिवराज के निशाने पर कमलनाथ, कहा- फिर उठी झूठी चिड़िया
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आज एक बार फिर कर्जमाफी के दावे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि ट्विटर की झूठी चिड़िया आज फिर उठ गई।
सीएम शिवराज ने कहा कि उनके ट्विटर की झूठी चिड़िया आज फिर उठ गई। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, सवा साल में नहीं पूरा कर पाए तो अब क्या करेंगे।
दरअसल कमलनाथ ने आज सुबह अपने ट्वीट में कहा कि शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई किसान कर्ज माफी की योजना मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर शुरू की जाएगी।
शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई किसान कर्ज माफी की योजना मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर शुरू की जाएगी।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 10, 2022
इससे पहले कमलनाथ ने शिवराज पर हमला करते हुए कहा था कि पूरे प्रदेश में किसान खाद के लिए बुरी तरह परेशान हो रहे हैं। झूठी घोषणाएं और आयोजन करने की जगह आप कम से कम एकाध बार तो किसान हित का कुछ अच्छा काम करिए?
उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से यह भी जानना चाहता हूं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था और 2022 का अंतिम महीना आ गया है, लेकिन किसानों की आमदनी दुगनी होनी तो दूर किसानों की लागत कई गुना बढ़ गई है।
