शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Sharad Yadav cremated with state honors
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Modified: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (16:30 IST)

पंचतत्व में विलीन शरद यादव, नर्मदापुरम के पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन शरद यादव, नर्मदापुरम के पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - Sharad Yadav cremated with state honors
भोपाल। जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का पंचतत्व में विलीन हो गए। आज नर्मदापुरम में पैतृक गांव आंखमऊ में राजकीय सम्मान के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार किया गया। शरद यादव को अंतिम विदाई देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ कई दिग्गज नेता भी आंखमऊ पहुंचे। गौरतलब है कि शरद यादव ने गुरुवार रात 75वें साल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था

वहीं आज दिल्ली से भोपाल पहुंची शरद यादव की पार्थिव देह को स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गिजय सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धाजालि दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जेपी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ बचपन से प्रखर,जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले शरद जी छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय आंदोलन में छा गए थे। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदली। वह हमारे बीच से चले गए हैं। 

 
ये भी पढ़ें
World Economic Forum 2023: डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे योगी आदित्यनाथ सहित 100 प्रभावशाली भारतीय