सम्बंधित जानकारी
- कोरोना की धीमी पड़ी रफ्तार, जानिए कौनसे राज्य में कब खुलेंगे स्कूल
- कोरोना से मौत का डरावना आंकड़ा, देश में 24 घंटे में 959 लोगों ने तोड़ा दम
- केरल में फिर फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में आए 51,570 नए मामले
- WHO ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, जम्मू-कश्मीर को बताया चीन और पाकिस्तान का हिस्सा, TMC सांसद ने PM मोदी को लिखा पत्र
- कोरोनावायरस से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, कमजोर हो रही है दिमाग की नसें
मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार घटते कोरोनावायरस के मामलों के बीच राज्य सरकार ने 1 फरवरी से स्कूल स्कूल खोलने का निर्णय किया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। चौहान ने ट्वीट कर कहा कि स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया है कि 1 फरवरी से स्कूल पुनः खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने निर्देश दिए हैं कि बच्चों के स्कूल खोलने का फैसला विशेषज्ञों से चर्चा के बाद लिया जाएगा। अस्पतालों की स्थिति, बच्चों में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए निर्णय लेंगे। स्कूल खोलने के बाद क्या स्थिति होगी? ऐसे सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 31, 2022
उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 12वीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में कोविड के मामलों में कमी आई है और स्कूल खोले जाने का निर्णय एक्सपर्ट्स की सलाह से ही लिया जाएगा।
राज्य में इन दिनों कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। इसके चलते कुछ समय पहले ऐहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए थे। माना जा रहा है कि राज्य में कोरोना का 'पीक' निकल गया है। एक सप्ताह पहले एक दिन में लगभग साढ़े 11 हजार नए मामले सामने आए थे।
इसके बाद से मामले घटे हैं और वर्तमान में 9 हजार के आसपास नए मामले प्रतिदिन आ रहे हैं, लेकिन राहत की बात है कि अधिकांश नागरिक होम आइसोलेशन में ही संक्रमणमुक्त हो रहे हैं। हालाकि राज्य में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 60 हजार के आसपास अब भी है।
