सम्बंधित जानकारी
- मौत के रजिस्टर से खुला बुराड़ी की 11 लाशों का भयानक राज...
- ग्राउंड रिपोर्ट: 'इतने लोगों को लटका देखकर मैं दहल गया'
- बुराड़ी में 11 लोगों की मौत, पुलिस को एक बाबा की तलाश
- बुराड़ी कांड : हत्या या आत्महत्या, 11 लाशें, पीछे रह गए 11 सवाल...
- अफगानिस्तान में आतंकी का आत्मघाती हमला, 20 की मौत, हिन्दू और सिख बने निशाना
छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान थी छात्रा, तीन दिन तक पुलिस के चक्कर लगाने के बाद दी जान
इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में पांच दिन में यह दूसरी घटना है जब छेड़छाड़ और युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
खबरों के मुताबिक, 16 वर्षीय छात्रा गायत्री पिता जगदीश जाट निवासी प्रजापत नगर को वहीं रहने वाला मिलन चौहान नामक युवक परेशान कर रहा था। वह आए दिन उसका पीछा और छेड़छाड़ करता था, इतना ही नहीं युवक ने छात्रा के फोटो उसकी इमेज खराब करने के इरादे से फेसबुक पर अपलोड कर दिए थे।
छात्रा युवक की शिकायत लेकर तीन दिन तक द्वारकापुरी थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन अफसर उसे टालते रहे। इसी बीच युवक ने छात्रा को अपहरण करने की धमकी दी तो वह पिता के साथ थाने गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आखिर छात्रा ने तंग आकर अपनी जान ही दे दी। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में पिता से माफी मांगते हुए खुद की इमेज खराब होने की बात कही है।
छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने थाने और युवक के घर के बाहर हंगामा किया। परिजन की पुलिस से झड़प भी हुई। आखिर छात्रा की मौत के बाद पुलिस जागी और डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने कार्रवाई नहीं करने पर एसआई ओंकार कुशवाह को सस्पेंड कर दिया, साथ ही युवक पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
