1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. sapaks rally in bhopal

भोपाल में रविवार को सपाक्स का शंखनाद, महारैली में करणी सेना और ब्राह्मण महासभा भी होंगी शामिल

sapaks rally
भोपाल। चुनाव से पहले सपाक्स राजधानी में अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। भोपाल के कलियासोत मैदान में रविवार को होने वाली सपाक्स की महारैली को करणी सेना, ब्राह्मण महासभा समेत कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
 
सपाक्स के राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल का कहना है कि सभा में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संगठन के लोग शामिल होंगे। एट्रोसिटी एक्ट और प्रमोशन में रिजर्वेशन में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार के रवैये को लेकर होने वाली इस महारैली के जरिए सपाक्स अपनी जमीनी ताकत दिखाना चाह रही है। रैली में पूरे प्रदेश से सैकड़ों की संख्या में वाहनों के जरिए कार्यकर्ताओं के भोपाल पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कार्यकर्ता रैली के रूप में कालियासोत मैदान पहुंचेंगे, जहां एक आमसभा भी होगी।
 
सपाक्स के पीछे भाजपा : अगर बात करें तो चुनाव से ठीक पहले भोपाल में सपाक्स की इस महारैली से सियासी तापमान भी गरम हो गया है। सपाक्स की रैली में जुटने वाली भीड़ पर सतारूढ़ दल भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर है, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सपाक्स के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि भाजपा भष्टाचार, विकास जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सपाक्स को बढ़ावा दे रही है।
 
एट्रोसिटी एक्ट को लेकर सड़क पर है सपाक्स : चुनाव से ठीक पहले एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सपाक्स के कार्यकर्ता पहले से ही सड़क पर हैं। इन्होंने हर जिले में सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया, वहीं सपाक्स के कार्यकर्ताओं ने पहले ही कई जिलों में राजनीतिक दलों के विरोध और बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार के वोट न देने के बोर्ड लगा दिए हैं। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
एक अक्टूबर से होने जा रहे हैं 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर