Thu, 18 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Sadhwi Pragya

उज्जैन में कुंभ स्नान करेंगी साध्वी प्रज्ञा

Sadhwi Pragya
उज्जैन। सिंहस्थ कुंभ में स्नान की जिद पर अड़ीं साध्वी प्रज्ञा सिंह बुधवार को उज्जैन के लिए रवाना हो गईं।
 
साध्वी प्रज्ञा ने कुंभ में जाने के लिए जेल में ही अनशन शुरू किया था। आखिरकार उनकी जिद के आगे सरकार को झुकना पड़ा।
 
मालेगांव ब्लास्ट मामले में एनआईए से क्लीन चिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा को अदालत ने सिंहस्थ में जाने की इजाजत दी है। हालांकि जेल प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा बल न होने का हवाला दिया था। साध्वी ने कहा, 'मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा है, लेकिन सरकार मजबूर है, मेरी सुन नही रही।'
 
बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच उज्जैन ले जाया जा रहा है। उनके साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबूलेंस और एक डॉक्टर को भी उज्जैन भेजा गया है। वहां स्नान और पूजा के बाद वह व्रत तोड़ेंगी। उज्जैन में वह अपने गुरु से भी मुलाकात करेंगी। शाम तक उन्हें भोपाल वापस लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें
नृसिंह जयंती पर अवश्य करें निम्न मंत्र के जप...