रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. road accident in Bhind, 7 dies
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (10:46 IST)

मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 13 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 13 घायल - road accident in Bhind, 7 dies
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार को एक बस और डंपर की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हुए।
 
बताया जा रहा है कि बस ग्वालियर से यूपी के बरेली जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को ग्वालियर रैफर किया गया है।
 
मंत्री तुलसी सिलावट ने ट्वीट कर कहा, दु:खद!! ग्वालियर-भिंड हाईवे पर बस दुर्घटना की सूचना मिली है। कुछ यात्रियों की मृत्यु और चोटिल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को मोक्ष दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ये भी पढ़ें
दिल्ली में श्रद्धालुओं के लिए खुले धार्मिक स्थल, कोविड नियमों का करना होगा पालन