1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Rameshwar Sharma

Rameshwar Sharma। मर्यादा भूले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा, मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे की अमर्यादित टिप्पणी

Rameshwar Sharma
भोपाल। सतना मामले को लेकर सूबे की सियासत गर्म है। सोमवार को बीजेपी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने के लिए पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरे। भोपाल में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा मर्यादा भूल गए और मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में अमर्यादित टिप्पणी कर दी।
 
रामेश्वर शर्मा ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार अपराधियों को बचाने के लिए बीजेपी पर आरोप लगा रही है और इन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया, वहीं सरकार की तरफ से मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी पूरे मामले पर बेवजह राजनीति कर रही है।
मंत्री जीतू पटवारी ने मासूम भाइयों की हत्या में मध्यप्रदेश पुलिस का बचाव करते हुए लापरवाही का ठीकरा यूपी पुलिस पर फोड़ते कहा कि सरकार की कोशिश होगी कि आरोपियों को फांसी की सजा हो और इसके लिए पूरे मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में की जाएगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें