1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. pithampur ramky enviro plant blast madhya pradesh explosion 2026

पीथमपुर में जोरदार धमाके: Ramky Enviro Engineers Ltd प्लांट में 3 ब्लास्ट, 1 KM तक दहशत

ramky pitampur
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेक्टर-2 स्थित रामकी एनवायरो कंपनी में एक के बाद एक तीन जोरदार धमाके हुए। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि उनकी गूंज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जो एक राहत भरी बात है। 
रामकी एनवायरो वही कंपनी जहां पर भोपाल गैसकांड का कचरा जलाया गया था। तब भी यह कंपनी चर्चा में रही थी। लोगों ने इसका खूब विरोध भी किया था। भूकंप जैसे झटकों के कारण लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर आ गए। 
लोगों के मुताबिक झटके इतने तेज थे कि कंपन से घरों के बर्तन गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक अभी तक किसी तरह की कोई हताहत होने की जानकारी नहीं है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत