सम्बंधित जानकारी
- प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान हुईं एक्ट्रेस, किया यह ट्वीट
- महंगा प्याज, गुजरात में चोर चुरा ले बाजार में रखीं बोरियां
- प्याज़ वाला नोट : भाटिया जी की मासूमियत का चुटकुला आपको लोटपोट कर देगा
- रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे प्याज के दाम, हवाई जहाज से हो रही है आपूर्ति
- प्याज को मिला है भगवान का वरदान : यह चुटकुला आपका दिन बना देगा
Onion | 22 लाख रुपए मूल्य के प्याज से भरा ट्रक पहले लापता हुआ, फिर खाली मिला
शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। प्याज की ऊंची कीमतों के बीच एक व्यापारी ने गुरुवार को दावा किया कि एक ट्रक से गोरखपुर भेजे गए 20 से 22 लाख रुपए मूल्य के प्याज चोरी हो गए हैं। ट्रक में 40 टन प्याज लदा था और वह महाराष्ट्र के नासिक से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। खाली ट्रक मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार को मिला।
प्याज की खेप भेजने वाले थोक विक्रेता प्रेमचंद शुक्ला ने कहा कि ट्रक 11 नवंबर को नासिक से रवाना हुआ था और वह 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचने वाला था लेकिन वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच सका। इस संबंध में शुक्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की।
मध्यप्रदेश में अभी प्याज 100 रुपए किलोग्राम तक बेचा जा हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। खाली ट्रक तेंदु पुलिस थाना क्षेत्र में मिला है।
