1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Narendra Modi

Narendra Modi। आयुष्मान योजना से हुई सर्जरी के बाद पीएम को लिखा पत्र, मोदी ने दिया जवाब

Narendra Modi
धार (मध्यप्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'आयुष्मान भारत योजना' का लाभार्थी बनने के लिए मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी के रहने वाले महिमाराम पाटीदार (54) को चिट्ठी लिखकर बधाई दी है। इस पर पाटीदार ने खुशी जाहिर की है।
 
कुक्षी में घड़ी सुधारने का काम करने वाले महिमाराम पाटीदार ने शनिवार को बताया कि 3 महीने पहले 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत बड़ौदा में मेरे हृदय की बाईपास सर्जरी हुई थी। मुझे इसके लिए एक भी पैसा नहीं देना पड़ा। इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को पत्र लिखकर करीब डेढ़ महीने पहले धन्यवाद दिया था।
 
इसका जवाब मोदीजी ने 26 जुलाई को पत्र लिखकर मुझे दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें मोदीजी ने मुझे 'आयुष्मान भारत योजना' का लाभार्थी बनने की बधाई दी है। इससे मैं बहुत खुश हूं।
अगला लेख
6 घंटे बाद काबू में आई AIIMS में लगी भयंकर आग, वायरोलॉजी यूनिट खाक, सारे नमूने बर्बाद