मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम: 20 जिलों में बारिश-ओले, 5 बड़े शहरों में कैसा है मौसम
Madhya Pradesh Weather : मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम से एक बार फिर मौसम का मिजाज बगड़ गया। छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, रतलाम, उज्जैन समेत 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि से गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में फिर बारिश के आसार हैं। जानिए कैसा है इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन का मौसम?
फरवरी में चौथी बार राज्य में ओले-बारिश का दौर आया है। बारिश वाले जिलों में दिन का तापमान गिरा, जबकि अन्य जगहों पर पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। रात में ठंड का असर कम रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश में 1-2 मार्च को दिख सकता है।
भोपाल में बढ़ा तापमान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। यहां दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंदौर में बारिश की संभावना
इंदौर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
ग्वालियर में क्या है मौसम का हाल?
ग्वालियर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में इस समय न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबलपुर में कैसा है मौसम
जबलपुर में मंगलवार को न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
उज्जैन में बारिश
उज्जैन में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बाबा महाकाल की नगरी में आज भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
edited by : Nrapendra Gupta