सम्बंधित जानकारी
- दक्षिण अफ्रीका में बंदूकधारियों ने 11 टैक्सी चालकों की हत्या की
- मॉब लिंचिंग पर मोदी के मंत्री बोले, मोदीजी जितने लोकप्रिय होंगे, देश में उतनी बढ़ेंगी ऐसी घटनाएं
- अलवर में गौ तस्करी के शक में एक शख्स की हत्या, वसुंधरा ने निंदा की
- किशोरी से दुष्कर्म, हत्या के जुर्म में चार लोगों को उम्रकैद
- कठुआ मामला : उच्च न्यायालय ने सरकार को नोटिस भेजा
मॉब लिंचिंग : अब मप्र के छतरपुर में भीड़ ने ली महिला की जान, बच्चा चोरी का शक
मॉब लिंचिंग यानी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की एक घटना अब मध्यप्रदेश के छतरपुर में सामने आई है, जहां भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक महिला की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना छतरपुर के मोरवा थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को वाट्सऐप पर इस महिला को बच्चा चोर बताता हुआ मैसेज वायरल हुआ था। इसके बाद भीड़ ने एक महिला की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी। वह इस इलाक़े में पिछले छह महीने से इधर-उधर घूमती रहती थी।
पुलिस ने घटनास्थल से महिला का शव बरामद किया, साथ ही इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गो तस्करी के मामले में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
