सम्बंधित जानकारी
- जिंदगी बदल देंगी ये 10 जानकारियां
- कल्कि अवतार होने वाला है या कि हो चुका, जानिए रहस्य
- सुबह के समय ही क्यों पढ़ें धर्मग्रंथ, जानिए वैज्ञानिक कारण...
- इस सत्र में हजारे, दलीप और देवधर ट्रॉफी को रद्द कर देना चाहिए : जाफर
- पशुपतिनाथ मंदिर में भक्त बिना छुए बजा सकेंगे घंटी, 62 साल के मुस्लिम ने किया सेंसर सुविधा से लैस
धार जिले में ग्रामीणों ने 5 लोगों को बुरी तरह पीटा
मध्यप्रदेश के धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ ने 5 लोगों को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस घटना में घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
दसाई चौकी प्रभारी आकाशसिंह के मुताबिक यह घटना मानपुरा गांव की है, जहां जमीनी विवाद के चलते ग्रामीणों ने 5 लोगों को पेड़ से लटकाकर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि पांचों घायलों का उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बदनावर तहसील के ग्राम मानपुरा में हिंदू सिंह नामक व्यक्ति के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के राजगढ़ के अजय पिता शंकर, राहुल, भोलू, राजू और जितेंद्र पिता रणछोड़ पहुंचे थे। मानपुरा गांव के ही रमेश पिता सुखराम व राकेश पिता रमेश से इनका जमीनी विवाद चल रहा था। कार्यक्रम के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के बाद गांव के दूसरे लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने पांच लोगों को पेड़ से बांध दिया। उसके बाद उन्हें बुरी तरह पीटा। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उन्हें वहीं छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया।
दूसरी कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने इस घटना का वीडियो पोस्ट कर शिवराज सरकार की निंदा की है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर लिखा कि जिंदाबाद, जिंदाबाद शिवराज जी जिंदाबाद। वीडियो में पीड़ित बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं।
